Uncategorized

सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन को लेकर बैठकों का दौर जारी

कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बारीडीह और साकची में हुई बैठकें, आयोजन समिति गठित

सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन को लेकर बैठकों का दौर जारी


कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बारीडीह और साकची में हुई बैठकें, आयोजन समिति गठित

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर युवा जदयू द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले ‘सट्टेबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को लेकर रविवार को कदमा, बर्मामाइंस (ईस्ट प्लांट बस्ती), मानगो, बारीडीह और साकची में अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा उपस्थित लोगों से आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की गई। बैठक में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि सम्मेलन को लेकर लोगों में उत्साह है और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
कदमा में रामनगर सामुदायिक भवन, मानगो में 15 नंबर एवं मरीना सिटी क्षेत्र, बर्मामाइंस में छठ घाट विकास भवन, बारीडीह कार्यालय तथा साकची स्थित शीतला माता मंदिर में अलग-अलग समय पर बैठकें हुईं। बैठकों में सम्मेलन के उद्देश्य, युवाओं को सट्टेबाजी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ने पर चर्चा की गई।
बैठकों में मनोज कुमार सिंह, नीरज सिंह, विवेक पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, दुर्गा राव, अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, पुतुल सिंह, महुआ चक्रवर्ती, ममता सिंह, बबलू सिंह, तारक मुखर्जी, पप्पू सिंह, मनोज सिंह, प्रवीण सिंह, विकास साहनी, संजय सिंह, संजय शर्मा, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, शेषनाथ पाठक, रविशंकर सिंह, राजीव निवास, भवानी सिंह, हंसराज श्रीवास्तव, शिरीन अख्तर, पूरण सिंह, अभिनंदन सिंह, एसएम पॉल, गोपाल सिंह, अनंत ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, शिव सोनी, आशीष उपाध्याय, शंकर राय, बबलू नायडू, गंगाधर सागर, गंगाधर पांडेय, रिपु शर्मा, करण सिंह, नागेंद्र प्रसाद, प्रदीप झा, अन्नू चौबे, राकेश सिंह, अशोक पांडेय, अभय पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आयोजन समिति का गठन
बारीडीह में आयोजित बैठक सम्मेलन के संयोजक एवं सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया तथा विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई।
भवन, टेंट एवं साउंड सिस्टम की जिम्मेदारी ऋषिकेश तिवारी एवं विवेक पांडेय को दी गई जबकि जलपान एवं भोजन की व्यवस्था में नीरज सिंह, अमित शर्मा, दुर्गा राव, अतुल सिंह, अजय कुमार, शंकर कर्मकार एवं अर्जुन यादव शामिल रहेंगे। वाहन व्यवस्था के लिए जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू, राघवेंद्र सिंह झुन्ना एवं अमित शर्मा को जिम्मा दिया गया है। ऐसे ही सोशल मीडिया का काम जीतू पांडेय, आदित्य मुखर्जी एवं सोनू दत्त देखेंगे जबकि नगर सज्जा का काम प्रवीण सिंह, विकास साहनी, ऋषिकेश तिवारी, हेमंत पाठक, लालू गौड़, राजन राजपूत, शुभम विश्वकर्मा, संतोष भगत, टुनटुन सिंह एवं युवा मोर्चा की टीम देखेगी। प्रशासनिक समन्वय, औद्योगिक एवं यूनियन संपर्क तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों से समन्वय के कार्य में मुकुल मिश्रा, राघवेंद्र सिंह उर्फ झुन्ना, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू, धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह एवं साकेत गौतम शामिल रहेंगे। मंच सज्जा की जिम्मेदारी अमृता मिश्रा, मंजू सिंह, उषा यादव एवं महिला मोर्चा की टीम को दी गई है जबकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी करण सिंह, साईं राव, अनंत ठाकुर एवं मुन्ना सिंह संभालेंगे। अतिथि सत्कार में सुबोध श्रीवास्तव, प्रकाश कोया, राजेश कुमार, सतीश सिंह, विवेक पांडेय, पप्पू राव एवं दुर्गा राव को शामिल किया गया है। फोटोग्राफी का काम विनीत, मार्शल, अनिकेत सावरकर एवं सुशील खड़का देखेंगे। मीडिया समन्वय का काम आकाश शाह एवं असीम पाठक देखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!