Uncategorized

मानगो के नवनिर्मित ओवरब्रिज का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया स्मरण-पत्र

झारखंड बंगला -भाषी उन्नयन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को एक स्मरण-पत्र (रिमाइंडर) सौंपा। स्मरण-पत्र में अनुरोध किया गया कि मानगो क्षेत्र में हाल ही में निर्मित ओवरब्रिज का नाम भारत के अमर क्रांतिकारी एवं सबसे कम आयु के शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखा जाए ताकि उनके अद्वितीय बलिदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा सके

मानगो के नवनिर्मित ओवरब्रिज का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया स्मरण-पत्र

जमशेदपुर- आज झारखंड बंगला -भाषी उन्नयन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को एक स्मरण-पत्र (रिमाइंडर) सौंपा।

स्मरण-पत्र में अनुरोध किया गया कि मानगो क्षेत्र में हाल ही में निर्मित ओवरब्रिज का नाम भारत के अमर क्रांतिकारी एवं सबसे कम आयु के शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखा जाए ताकि उनके अद्वितीय बलिदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा सके

समिति ने अवगत कराया कि इस संबंध में 12 अगस्त 2025 को भी एक आवेदन-पत्र प्रस्तुत किया गया था। किंतु अब तक कोई संतोषजनक निर्णय अथवा उत्तर प्राप्त नहीं होने के कारण आज पुनः स्मरण-पत्र सौंपा गया है।

झारखंड बंगला -भाषी उन्नयन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री इस मांग पर सकारात्मक एवं संवेदनशील विचार करेंगे तथा मानगो के नवनिर्मित ओवरब्रिज का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इससे न केवल महान स्वतंत्रता सेनानी को उचित श्रद्धांजलि मिलेगी, बल्कि पूर्वी सिंहभूम जिले के नागरिकों की लंबे समय से व्यक्त भावनाओं एवं जन-आकांक्षाओं का भी सम्मान होगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में दिलजोय बोस, संजीव आचार्य, संजय राय, जहर रक्षित, बबलू सरकार, असित चक्रवर्ती, तरुण होड़, संजीव पात्र तथा शिवनाथ पाल अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!