Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

समाजसेवी कृष्ण मुरारी गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित हुआ नेत्र शिविर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 818वां नेत्र शिविर समाजसेवी और कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण मुरारी गुप्ता के 76वें जन्मदिन पर नेत्र शिविर का शुभारंभ आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर में हुआ जहां नेत्र रोगियों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी

समाजसेवी कृष्ण मुरारी गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित हुआ नेत्र शिविर


जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 818वां नेत्र शिविर समाजसेवी और कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण मुरारी गुप्ता के 76वें जन्मदिन पर नेत्र शिविर का शुभारंभ आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर में हुआ जहां नेत्र रोगियों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी। इस अवसर पर शिविर में रजिस्ट्रेशन कराये 67 नेत्र रोगियों में से 32 नेत्र रोगियों में मोतियाबिन्द के पाये गये, इन मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। जांच सत्र के दौरान शिविर संयोजक व कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, समाजसेवी गणेश राव, प्रशान्त कुमार गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता राकेश मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थेँ। रविवार को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। आज जांच सत्र को सफल बनाने में कार्यकर्ता राजू बिन्द, राधेश्याम कुमार, अशोक घोषाल, प्रकाशभानु महतो, आशीष कुमार एवं श्याम कुमार प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!