Uncategorized

रथ यात्रा पर रोटरी जमशेदपुर नेक्स्टजेन ने 100 किलो खाजा प्रसाद का किया वितरण

भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर रोटरी जमशेदपुर नेक्स्टजेन द्वारा भव्य खाजा प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं के बीच लगभग 100 किलोग्राम खाजा प्रसाद वितरित किया गया, जिससे करीब 3,000 श्रद्धालु लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में आईपीपी रोटेरियन अनिमेष छपोलिया, अध्यक्ष रोटेरियन निकुंज अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटेरियन अमन जालान तथा रोटेरियन फ्रेंड शुभम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा, समर्पण एवं मानवता का संदेश दिया

रथ यात्रा पर रोटरी जमशेदपुर नेक्स्टजेन ने 100 किलो खाजा प्रसाद का किया वितरण

जमशेदपुर- भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर रोटरी जमशेदपुर नेक्स्टजेन द्वारा भव्य खाजा प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं के बीच लगभग 100 किलोग्राम खाजा प्रसाद वितरित किया गया, जिससे करीब 3,000 श्रद्धालु लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में आईपीपी रोटेरियन अनिमेष छपोलिया, अध्यक्ष रोटेरियन निकुंज अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटेरियन अमन जालान तथा रोटेरियन फ्रेंड शुभम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा, समर्पण एवं मानवता का संदेश दिया

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन निकुंज अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाना भी है। रथ यात्रा जैसे पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की सेवा करना संस्था के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम की सफलता में सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, दानदाताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!