Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल के बेटे खुश मित्तल ने जे ई ई एडवांस की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर देश की प्रतिष्ठित आई आई टी कॉलेज में अध्ययन करने की पात्रता प्राप्त की

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल के पुत्र एवं लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर कदमा के पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल के पोते खुश मित्तल ने आईआईटी एडवांस की परीक्षा में आल इंडिया रैंक 9251 लाकर सफलता प्राप्त की है. उसने प्रेरणा क्लासेस से अपनी तैयारी की है. खुश मित्तल शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है. उसने 2024 में लोयोला स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की, जिसमें उसे 97 फीसदी अंक मिला

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल के बेटे खुश मित्तल ने जे ई ई एडवांस की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर देश की प्रतिष्ठित आई आई टी कॉलेज में अध्ययन करने की पात्रता प्राप्त की

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल के पुत्र एवं लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर कदमा के पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल के पोते खुश मित्तल ने आईआईटी एडवांस की परीक्षा में आल इंडिया रैंक 9251 लाकर सफलता प्राप्त की है. उसने प्रेरणा क्लासेस से अपनी तैयारी की है. खुश मित्तल शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है. उसने 2024 में लोयोला स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की, जिसमें उसे 97 फीसदी अंक मिला

खुश की बहन परिधि भी आईआईटी मुंबई में

मुकेश मित्तल की पुत्री परिधि मित्तल भी आई आई टी मुंबई में केमिकल इंजीनियरिंग की चौथे वर्ष की छात्रा है। दादा शंकर लाल मित्तल खुद एनआईटी (तत्कालीन रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) जमशेदपुर से 1973 बैच के मेकेनिकल इंजीनियर हैं. उनका सपना था उनका लड़का आईआईटी से पढ़ाई करें.

दादा के सपने को पोती के साथ-साथ पोते ने भी किया साकार

दादा के सपने को पोती के साथ-साथ पोते ने भी साकार किया। यह मित्तल परिवार के लिए खुशी का मौका है, जब पिता के सपना को पोती के साथ पोते ने भी पूरा किया. खुश के पिता मुकेश मित्तल ने चार्टर्ड एकाउंटेंसी की पढ़ाई की है. खुश मित्तल की दादी सरोज मित्तल और माता ममता मित्तल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!