Uncategorized
जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बीडीओ से मुलाकात
पूर्वी सिंहभूम यूथ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री नवनीत मिश्रा जी के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों के युवा पदाधिकारियों ने आज खासमहल स्थित प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साहब से मुलाकात की
जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बीडीओ से मुलाकात
जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम यूथ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री नवनीत मिश्रा जी के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों के युवा पदाधिकारियों ने आज खासमहल स्थित प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साहब से मुलाकात कीमुलाकात के दौरान बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के तहत क्षेत्र की जनता को हो रही भीषण जल संकट एवं पेयजल संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही यह जानने का प्रयास किया गया कि आम जनता को नियमित रूप से पेयजल की सुविधा कब तक उपलब्ध हो पाएगी।
इस संबंध में बीडीओ ने जानकारी दी कि उनका लक्ष्य 15 से 20 जून 2026 तक बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को प्रारंभ करने का है। बीडीओ साहब द्वारा निर्धारित इस लक्ष्य का पूरी टीम ने स्वागत किया।
हालांकि, यूथ कांग्रेस की ओर से यह सुझाव भी दिया गया कि जब तक जलापूर्ति योजना पूरी तरह सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से शुरू नहीं हो जाती, तब तक बागबेड़ा कॉलोनी, बड़ौदघाट ,गणेशनगर, सीपीटोला,शिवनगर,नायाबस्ती,हरहरगुटु, कीताडीह, प्रधान टोला, बाजार टोला, घाघीडीह, सोमाई झोपड़ी, कृष्णापुरी, प्रेमकुंज, रानीडीह, मतलाडीह एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों में नियमित रूप से टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
यूथ कांग्रेस जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्षरत है और जनहित के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाती रहेगी।




