Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से की शिष्टाचार भेंट

दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई संगठनात्मक जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली- दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई संगठनात्मक जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर काले ने कहा कि नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी का लंबा संगठनात्मक अनुभव, समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता तथा पार्टी के प्रति उनका योगदान लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा उनका मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता रहा है।

काले ने विश्वास व्यक्त किया कि इनके कुशल नेतृत्व, व्यापक अनुभव एवं संगठनात्मक दक्षता का लाभ भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त होगा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और संगठन के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूती मिलेगी

उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी जी का अभिभावक तुल्य स्नेह एवं आशीर्वाद हम जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सक्रिय जीवन प्रदान करें, ताकि उनका मार्गदर्शन संगठन को निरंतर मिलता रहे।

झारखंड प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से काले ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!