Uncategorized

तीजनबाई के निधन पर सरयू ने शोक जताया

ख्यातिलब्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सरयू राय ने कहा कि पंडवानी गायिकी को तीजनबाई ने देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने अपने वर्षों की मेहनत से अनेक पंडवानी गायक-गायिका तैयार किये जो आज भी पंडवानी गायन कर रहे हैं और इस कला को बचाए हुए हैं

तीजनबाई के निधन पर सरयू ने शोक जताया

जमशेदपुर- ख्यातिलब्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में सरयू राय ने कहा कि पंडवानी गायिकी को तीजनबाई ने देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने अपने वर्षों की मेहनत से अनेक पंडवानी गायक-गायिका तैयार किये जो आज भी पंडवानी गायन कर रहे हैं और इस कला को बचाए हुए हैं।

श्री राय ने कहा कि 2022 में रांची में आयोजित ‘पर्यावरण मेला’ में तीजनबाई का कार्यक्रम हुआ था, जिसने आम जनमानस में गहरा प्रभाव छोड़ा था। उनके निधन से गायिकी की पंडवानी विधा में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है जिसे भरा जाना संभव नहीं।

गौरतलब है कि तीजनबाई को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से 1995 में सम्मानित किया जा चुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!