Uncategorized

अपराधियों के हौसले बुलंद, जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल – आकाश शाह

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं पर जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर चिंता जताई है। आकाश शाह ने कहा कि गोलमुरी में दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती और उसके अगले ही दिन आभूषण दुकान में चोरी जैसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों एवं व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है

अपराधियों के हौसले बुलंद, जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल – आकाश शाह

जमशेदपुर- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं पर जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर चिंता जताई है।

आकाश शाह ने कहा कि गोलमुरी में दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती और उसके अगले ही दिन आभूषण दुकान में चोरी जैसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों एवं व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, अपराध को रोकना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। शहर में पुलिस गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई को मजबूत करने की आवश्यकता है।

आकाश शाह ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में यदि दिनदहाड़े बैंक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुरक्षित नहीं हैं, तो यह गंभीर विषय है। पुलिस प्रशासन को हाल की घटनाओं की समीक्षा कर अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा बहाल करना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस प्रशासन शहर की विधि-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लगातार विफल रहता है, तो जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि जदयू बहुत जल्द इस संबंध में शहर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर जमशेदपुर की विधि-व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!