Uncategorized

डबल डाउन हत्याकांड: अंतिम संस्कार में शामिल हुआ झामुमो प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनाएं परिवार के साथ, नौकरी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन

डबल डाउन हत्याकांड: अंतिम संस्कार में शामिल हुआ झामुमो प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनाएं परिवार के साथ, नौकरी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन

जमशेदपुर- डबल डाउन हत्याकांड में मृतक हिमांशु के अंतिम संस्कार के अवसर पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल श्मशान घाट पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन तथा जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत हिमांशु को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनाएं पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ हैं और राज्य सरकार हर मुमकिन सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिले में सरकारी नौकरी दिलाने की मांग पर जल्द पहल का भरोसा

मुलाकात के दौरान परिजनों ने मांग रखी कि मृतक की पत्नी को मिलने वाली सरकारी नौकरी जिले में ही दी जाए। इस पर विधायकों और जिला अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय से मुख्यमंत्री को शीघ्र अवगत कराएंगे तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया जल्द शुरू कराने का प्रयास करेंगे, ताकि परिवार को समय पर राहत मिल सके।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

परिजनों ने हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई कर कठोर सजा दिलाने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल ने भरोसा दिलाया कि इस मांग को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।

दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है सरकार

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा और राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। न्याय दिलाने, परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने और उनकी सभी जायज मांगों पर सकारात्मक पहल करने के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!