Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लालू प्र यादव सामाजिक उत्थान व सामाजिक परिवर्तन के जननायक,79 वें जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काट कर उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु होने की कामना किया गया – कैलाश यादव

झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में राजद अध्यक्ष लालू प्र यादव का 79 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इस दौरान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह युवा अध्यक्ष रंजन यादव पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील साहू महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश संतोष यादव कमलेश यादव रामकुमार यादव मनोज अग्रवाल सहित अन्य के साथ 79 पाउंड का केक काट कर दीर्घायु होने की असंख्य शुभकामनाएं प्रेषित किया

लालू प्र यादव सामाजिक उत्थान व सामाजिक परिवर्तन के जननायक,79 वें जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काट कर उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु होने की कामना किया गया – कैलाश यादव

रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में राजद अध्यक्ष लालू प्र यादव का 79 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
इस दौरान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह युवा अध्यक्ष रंजन यादव पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील साहू महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश संतोष यादव कमलेश यादव रामकुमार यादव मनोज अग्रवाल सहित अन्य के साथ 79 पाउंड का केक काट कर दीर्घायु होने की असंख्य शुभकामनाएं प्रेषित किया

केक काटने के दरम्यान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव सामाजिक उत्थान सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े जननायक एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं

श्री यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्र यादव अपने राजनीतिक जीवन में अनेक उतार चढ़ाव के देखे,कभी भी कट्टरपंथी ताकतों को एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सामने नहीं झुके ! हमेशा दबे कुचले दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक आदिवासी वंचित समाज के मौलिक अधिकारों की रक्षा किया और उनको गांव खेत खलिहान से लेकर एयर कंडीशन गरीब रथ ट्रेन में बिठाया ! खाट से उठाकर प्रशासन के सामने बैठने का अधिकार दिया ऊँच नीच समाप्त कर समतामूलक समाज का गठन कर एक बराबरी का अधिकार दिया
इस मौके पर रंजन यादव श्यामदास सिंह सुनील साहू रश्मि प्रकाश ने कहा कि लालू जी दीर्घायु हो हमलोगो को सदैव मार्गदर्शन देते रहे
कार्यक्रम में सुरेश राय कृष्णा यादव,मुकेश भोक्ता,रामभरोस यादव, जितेंद्र राणा, मंतोष यादव, लाल बाबू रजक, मैनेजर राय,अभिराज राय, आनंद कुमार गोप एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!