Uncategorized

धुर्वा क्षेत्र लापता बच्चों का हॉटस्पॉट बना अंश-आंशिक के बाद कर्ण-अर्जुन एवं शिवा का लापता होना चिंताजनक विषय – कैलाश यादव

स्थानीय एवं जिला प्रशासन को पूरा सहयोग धुर्वा शालीमार मौसीबाड़ी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय,72 घंटे के अंदर परिणाम चाहिए अन्यथा अंश-अंशिका जैसा उग्र आंदोलन होगा लापता बच्चे पर बीजेपी राजनीति न करे बल्कि मानवता का परिचय दे स्थानीय लोग नशाखोरी एवं अनैतिक कार्यों से परेशान

धुर्वा क्षेत्र लापता बच्चों का हॉटस्पॉट बना अंश-आंशिक के बाद कर्ण-अर्जुन एवं शिवा का लापता होना चिंताजनक विषय – कैलाश यादव

स्थानीय एवं जिला प्रशासन को पूरा सहयोग धुर्वा शालीमार मौसीबाड़ी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय,72 घंटे के अंदर परिणाम चाहिए अन्यथा अंश-अंशिका जैसा उग्र आंदोलन होगा

लापता बच्चे पर बीजेपी राजनीति न करे बल्कि मानवता का परिचय दे स्थानीय लोग नशाखोरी एवं अनैतिक कार्यों से परेशान

रांची- आज धुर्वा शालीमार बाजार स्थित सुलभ शौचालय में कार्यरत डॉली देवी पिता विकास शर्मा का दो जुड़वा बच्चे कर्ण-अर्जुन एवं जगन्नाथपुर बस्ती का 14 वर्षीय तीसरा बच्चा शिवा के विगत 14 दिनों से लापता के बाद आज राजद प्रवक्ता सह एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव ने मुलाकात किया
मुलाकात के दौरान साथ में लोकप्रिय स्थानीय पार्षद परमेश्वर सिंह हटिया प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ बच्चों के अभिभावक डॉली देवी से मुलाकात कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया

वार्ता के दौरान कर्ण-अर्जुन के माता पिता काफी रो बिलख रहे थे परिवार के सभी लोगों को ढांढस बनाया

मुलाकात में वार्ता के दौरान श्री यादव से डॉली देवी ने कहा कि प्रशासन का कहना है कि पूरी में लड़के को देखा गया है, उसमें एक बच्चा अर्जुन का संपर्क हुआ है और वह नजदीक आ गया है बाकी और बच्चे भी देखे गए हैं लेकिन वे लोग कहीं भाग निकले हैं

राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि रांची सहित झारखंड में बच्चों का अपहरण होना लापता होना अत्यंत चिंताजनक विषय है

श्री यादव ने कहा कि धुर्वा शालीमार मौसीबाड़ी जगरनाथपुर क्षेत्र बच्चे लापता होने का हब (हॉटस्पॉट) बन गया है ! जिला प्रशासन से मांग करते हैं ये एरिया नशाखोरी और अनैतिक कार्यों से लिप्त है ! इसलिए ऐसे घटनाओं को रोकने एवं जड़ से समाप्त करने के लिए तमाम क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय और स्थानीय थाने को निर्देशित कर पैदल पेट्रोलिंग करने का काम करे

श्री यादव ने कहा कि परिजनों का आग्रह है कि बच्चों की सकुशल वापसी के लिए उग्र रणनीति तैयार कीजिए लेकिन श्री यादव ने आश्वस्त किया कि प्रशासन को पूरा सहयोग कीजिए क्योंकि बच्चों की सकुशल वापसी के लिए शासन प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रही है,फिर भी अगर प्रशासन द्वारा 72 घंटे के अंदर सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा तब उग्र रणनीति के साथ आंदोलन की तैयारी किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!