Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए – बसंत कुमार मित्तल

पोस्ता के वरिष्ठ व्यवसायी विश्वनाथ अग्रवाल प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग

व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए – बसंत कुमार मित्तल

पोस्ता के वरिष्ठ व्यवसायी विश्वनाथ अग्रवाल प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग

जमशेदपुर / राँची- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित पोस्ता क्षेत्र में पोस्ता बाजार मर्चेंट एसोसिएशन के महासचिव एवं 73 वर्षीय वरिष्ठ व्यवसायी विश्वनाथ अग्रवाल के साथ हुई मारपीट एवं हमले की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता अथवा व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी के साथ इस प्रकार की हिंसात्मक घटना न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह व्यापारी समाज की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है. उन्होंने राज्य प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका एवं प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने कहा कि व्यापारी समाज का किसी राजनीतिक विचारधारा से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, रोजगार सृजन, कर राजस्व एवं समाज सेवा से सीधा संबंध होता है. देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक सरकार और प्रशासन का प्रथम दायित्व है.

प्रदेश सलाहकार कमल किशोर अग्रवाल एवं राष्ट्रीय युवा मंत्री रोहित अग्रवाल ने मांग की कि यदि इस घटना के पीछे किसी प्रकार की व्यक्तिगत, संगठनात्मक अथवा अन्य दुर्भावनापूर्ण साजिश रही है, तो उसकी भी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सार्वजनिक किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी व्यापारी अथवा सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो.

प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया एवं जिला महामंत्री मंटू अग्रवाल ने कहा कि कानून का भय तभी स्थापित होगा, जब दोषियों को शीघ्र एवं कठोर दंड मिलेगा. न्याय में विलंब समाज के विश्वास को कमजोर करता है, इसलिए इस मामले में त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!