जेएनएसी के उदासीन रवैया पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में सम्पन्न हुई

जेएनएसी के उदासीन रवैया पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में सम्पन्न हुई
बैठक में कहा गया कि इन मामलों को लेकर उप नगर आयुक्त से कई बार मिलने और शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए। यह भी पाया गया कि कार्यों के प्रति
जेएनएसी का रवैया प्रायः उदासीन ही रहा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया।
बैठक में यह तय हुआ कि इन मामलों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार सुबह 11.30 बजे उपायुक्त से मिलेगा। यदि फिर भी इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में जेएनएसी से संबंधित डोर टू डोर कचरा उठाव, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट का मरम्मतीकरण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में मुख्य रूप से धर्मेन्द्र प्रसाद, नीरज सिंह, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, संजय तिवारी, भीम सिंह, बिनोद सिंह, विवेक पाण्डेय, रवि ठाकुर, सुनील सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।



