Uncategorized

जंबू अखाड़ा ने निकाली भव्य कलश यात्रा

5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जंबू अखाड़ा ने निकाली भव्य कलश यात्रा

5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर – पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी सिंह, अध्यक्ष बृज किशोर सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में विधि विधान से पूजन कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह कलश यात्रा स्वर्णरेखा नदी से जल भर कर संकल्पित कर मानगो बड़ा गोलचक्कर, एम.जी.एम, अपेक्स अस्पताल, कुम्हारपारा के सामने से होते हुए वापस श्री श्री लिंगेश्वर नाथ मंदिर, जंबू अखाड़ा प्रांगण में पहुंचकर बाबा लिंगेश्वर नाथ जी का जलार्पण किया गया। इस यात्रा में एक सेट सिंग बाजा, एक डीजे गाड़ी, एक सेट डंका ताशा पार्टी,एक झांकी गाड़ी पर अर्धनारीश्वर की प्रस्तुति की गई। एक वाहन में रामेश्वरम में श्री राम जी द्वारा शिवलिंग निर्माण करते हुए साथ में लक्ष्मण एवं हनुमान जी। एक वाहन में महाकाल भस्म आरती करते हुए झांकी।एक वाहन में विशाल एंड ग्रुप द्वारा भजनों को प्रस्तुत किया गया। इस धार्मिक का मंदिर कमेटी द्वारा विशेष तौर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जलाभिषेक के लिए अरघा की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के बीच सेव,बुंदिया, केला का पेकिंग प्रसाद वितरण किया गया साथ ही साथ शीतल जल एवं गरमा गरम चाय की भी व्यवस्था की गई थी।
इस यात्रा में भाजपा प्रवक्ता आदरणीय बड़े भैया श्रीमान अमरप्रीत सिंह काले जी,समाजसेवी शिव शंकर सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह,राजेश सिंह बम, परशुराम सिंह, श्रीमती सुमन महतो पूर्व सांसद, महाबीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, आरक्षी अधीक्षक यातायात, राजीव सिंह, कमलजीत गिल सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल करने हेतु अखाड़ा समिति के समस्त सदस्य एवं अखाड़ा समिति के महिला टीम को हृदय से धन्यवाद जमशेदपुर से आए हुए सभी श्रद्धालुओं को हृदय से धन्यवाद साथ ही साथ प्रशासन एवं प्रेस मिडिया के बंधुओं का सहयोग मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!