Uncategorized

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनांक 26 सितंबर 2026 को भीषण एवं लगातार भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में संचालित कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में दिनांक 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों एवं संस्थानों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

जमशेदपुर- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनांक 26 सितंबर 2026 को भीषण एवं लगातार भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में संचालित कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में दिनांक 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों एवं संस्थानों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों को अवकाश की अवधि में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिस्थितियों के आकलन के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे। जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित विद्यालयों एवं संस्थानों की जिम्मेदारी होगी। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित विद्यालय/संस्थान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!