Uncategorized

गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

गोलमुरी बाजार क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज गोलमुरी बाजार समिति के शंकर अग्रवाल और सुभाष काले के आह्वान पर बाजार बंद रहा। 24 सितंबर को गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों द्वारा डकैती और इसके अगले ही दिन बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और आक्रोश बढ़ गया है

गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

जमशेदपुर- गोलमुरी बाजार क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज गोलमुरी बाजार समिति के शंकर अग्रवाल और सुभाष काले के आहवान पर बाजार बंद रहा। 24 सितंबर को गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों द्वारा डकैती और इसके अगले ही दिन बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और आक्रोश बढ़ गया है।

बाजार बंद के दौरान भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दुकानदारों एवं व्यापारियों के साथ गोलमुरी बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर उनकी अपेक्षाओं को जाना।

बाजार समिति के आहवान पर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वतः बंद रखकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता दर्ज कराई। व्यापारियों की प्रमुख मांगों में नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाना, संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करना तथा आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी शामिल है। व्यापारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी सामने आई।

दिनेश कुमार ने कहा कि व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना प्रशासन की प्राथमिकता हो इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि गोलमुरी जैसे व्यस्त एवं महत्वपूर्ण बाजार क्षेत्र में लगातार दो दिनों में गंभीर आपराधिक घटनाओं का सामने आना, पूर्व मे भी कुछ महीनों से गोलमुरी मे चोरी की घटनायें व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए बेहद चिंताजनक है। व्यापारियों द्वारा बाजार बंद कर अपनी चिंता व्यक्त करना इस बात को दर्शाता है कि उनके मन में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल हैं।

प्रशासन को पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त, संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी तथा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनका सुरक्षित वातावरण में निर्भय होकर व्यवसाय करना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य किसी राजनीतिक विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा संबंधी चिंता को सामने लाना तथा उनके बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

दिनेश कुमार ने कहा कि गोलमुरी बाजार में हुई लगातार घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अपराध की रोकथाम के लिए तत्काल एवं दीर्घकालिक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। बाजार क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी, नियमित गश्त, सीसीटीवी निगरानी तथा संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी से व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जा सकता है

उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बाजार बंद के दौरान आज मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के साथ अप्पा राव, अमिश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, मंजीत सिंह गिल, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, लक्ष्मण बेहरा, भरत बेहरा, जशवंत सिंह, कमल गुप्ता, मोहमद फ़ैयाज़, मोहम्मद इक़बाल, नौशाद खान, ख़ातिब खान, सन्नी सिंह चौहान, संदीप आईच, श्रीनिवास राव, बलबीर सिंह बबलू, ऋषभ सिंह, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!