Uncategorized
रात्रि 11 बजे के बीच वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान रात्रि के समय मुख्य सड़क के साथ साथ अंदर की गलियों में भी जहां असामाजिक तत्वों के द्वारा अड्डेबाजी की जाती है सघन गस्ती एवं एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया

जमशेदपुर- आज रात्रि 11 बजे के बीच वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान रात्रि के समय मुख्य सड़क के साथ साथ अंदर की गलियों में भी जहां असामाजिक तत्वों के द्वारा अड्डेबाजी की जाती है सघन गस्ती एवं एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया साथ ही क्राइम कंट्रोल एवं अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध चाकू एवं अन्य अवैध प्रतिबंधित हथियार के विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।


