Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की समस्या, उपायुक्त द्वारा बालू घाटों के संविद का किया गया निष्पादन, वैध तरीके से बालू मिलने का मार्ग प्रशस्त

बालू घाट शुरू होने से आम लोगों को आसानी से मिलेगा बालू, निर्माण कार्यों को मिलेगी गति

पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की समस्या, उपायुक्त द्वारा बालू घाटों के संविद का किया गया निष्पादन, वैध तरीके से बालू मिलने का मार्ग प्रशस्त

बालू घाट शुरू होने से आम लोगों को आसानी से मिलेगा बालू, निर्माण कार्यों को मिलेगी गति

जमशेदपुर- राज्य सरकार द्वारा बालू घाटों की लीज प्रक्रिया को सरल बनाए जाने के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में भी बालू घाटों के संचालन की दिशा में तेजी आई है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा संविद का निष्पादन किया गया। इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी एवं बोलीदाता कंपनी M/s Godavari Commodities Ltd. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संविद निष्पादित बालू घाटों में कोरिया मोहनपाल बालू घाट (34.70 हेक्टेयर) तथा कोरिया मोहनपाल एवं स्वर्णरेखा बालू घाट (46.30 हेक्टेयर) शामिल
हैं।

पूर्व में जिले के 05 बालू घाटों की ई-नीलामी की गई थी, जिसमें Group-A के सफल बोलीदाता M/s Godavari Commodities Ltd. तथा Group-B के सफल बोलीदाता M/s S. G Projects Pvt. Ltd. रहे। शेष 03 बालू घाटों के लिए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया जारी है तथा उनके भी जल्द शुरू होने की संभावना है।
जिले में बालू घाटों के संचालन शुरू होने से आम लोगों को वैध तरीके से आसानी से बालू उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही निर्माण कार्यों में आ रही दिक्कतें कम होंगी तथा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!