मानव अधिकार सहयोग संघ ने गुरु पूर्णिमा पर आश्रम के मरीजों के बीच बांटे फल और खाद्य सामग्री
मानव अधिकार सहयोग संघ के सदस्यों द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया गया। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नव जाग्रत मानव संघ,पार्वती बस्ती आश्रम का दौरा किया। इस दौरान वहां रह रहे मरीजों और जरूरतमंदों के बीच फल और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

मानव अधिकार सहयोग संघ ने गुरु पूर्णिमा पर आश्रम के मरीजों के बीच बांटे फल और खाद्य सामग्री
जमशेदपुर- मानव अधिकार सहयोग संघ के सदस्यों द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया गया। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नव जाग्रत मानव संघ,पार्वती बस्ती आश्रम का दौरा किया। इस दौरान वहां रह रहे मरीजों और जरूरतमंदों के बीच फल और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया गुरु पूर्णिमा के इस विशेष दिन पर आश्रम के निवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से इस सेवा कार्य का आयोजन किया गया था। संघ के सदस्यों ने आश्रम के मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर मानव अधिकार सहयोग संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया ने कहा, “गुरु पूर्णिमा हमें सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देती है। समाज के वंचित और बीमार लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा है। हमारा संघ भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगा।”कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के जिला अध्यक्ष गुरचरण मोहंती,महिला इकाई की जिला अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया,प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी बंसल,अंसार खान,टी तिवारी समेत कई सेवादारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आश्रम प्रबंधन ने मानव अधिकार सहयोग संघ के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


