Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी का हुआ विस्तार, कई लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, ब्रह्मर्षी समाज की एकता पर बल दिया विकास सिंह ने

ब्रह्मर्षी विकास मंच की नई कमेटी में जाने-माने समाजसेवी विकास सिंह संरक्षक होंगे। अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महासचिव जयकुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार के अलावा अन्य लोगों पर भी जिम्मेदारियां दी गई है

ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी का हुआ विस्तार, कई लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, ब्रह्मर्षी समाज की एकता पर बल दिया विकास सिंह ने

जमशेदपुर- आज ब्रह्मषि विकास मंच केंद्रीय कमेटी की एक बैठक कदमा ब्रह्मषि भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मर्षी विकास मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार द्वारा की गई। सर्वप्रथम समाज के लोगों द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प एवं पुष्प माला अर्पित किया गया। भगवान परशुराम और ब्रह्मर्षी समाज के जयकारे के साथ बैठक की शुरुआत और बैठक का अंत भी हुआ । बैठक की अध्यक्षता करते हुए सत्येंद्र कुमार द्वारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया एवं केंद्रीय कमेटी के विस्तार की घोषणा की गई।

वर्तमान समय में समाज में एकता महत्वपूर्ण – विकास सिंह
ब्रह्मषि विकास मंच केंद्रीय कमेटी के संरक्षक एवं शहर के जाने-माने समाजसेवी विकास सिंह ने समाज की एकता पर बल दिया।

साथ ही उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति और व्यवस्था को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि समाज में एकता और एकजुटता बनी रहे। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। अपने आंतरिक और बाह्य मतभेदों को भूलकर समाज के लोगों को आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। समाज के वैसे लोगों को जो गरीब तबके से आते हैं और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते हैं, वैसे लोगों के लिए धन इकट्ठा करें।उनकी मदद करें और उन्हें बेहतर समाज का प्रतिनिधित्व करने लायक व्यक्ति बनने में मदद करें।

महान तपस्वी, त्यागी और बलिदानी स्वामी सहजानंद सरस्वती

वही कमेटी के राज किशोर सिंह ने स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं समाज के अन्य महापुरुषों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। अनिल ठाकुर द्वारा समाज एवं संगठन के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। केंद्रीय कमेटी के महासचिव जय कुमार ने अनुशासन एवं समय के महत्व को बताते हुए केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की घोषणा की गई । उसके उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा केंद्रीय कमेटी के नए पदाधिकारियों का ताली बजाकर स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत दीपू सिंह द्वारा केंद्रीय और क्षेत्रीय कमेटी के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया । उन्होंने विस्तार पूर्वक व्यवस्था की जानकारी साझा की। कोषाध्यक्ष श्रीनिवास ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। इस बैठक में कर्नल आरपी सिंह, उपेंद्र शर्मा, रमन जी, अशोक जी, बबलू राय, जटाशंकर पांडे, बंटी, अमित, गोपाल, रोशन, विष्णु के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

मुख्य संरक्षक होंगे विकास सिंह

ब्रह्मर्षी विकास मंच की नई कमेटी में जाने-माने समाजसेवी विकास सिंह संरक्षक होंगे। अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महासचिव जयकुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार के अलावा अन्य लोगों पर भी जिम्मेदारियां दी गई है।

कमेटी में उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह , परशुराम सिंह, उमानाथ सिंह , सरोज चौधरी, सतीश कुमार, विजय कुमार सिंह और आमोद कुमार, सचिव में मनोज कुमार गुनी, भास्कर , कौशल जी, राकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह मास्टर, शशि भूषण शर्मा और अशोक मिश्रा का नाम है। प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी मधुकर विनोद शुक्ला,सोशल मीडिया प्रभारी, सूरज कुमार और नीरज कुमार को बनाया गया है।

जटाशंकर पांडे राजनीतिक सलाहकार

राजनीतिक सलाहकार के रूप में जटाशंकर पांडे, बबुआ सिंह, अखिलेश चौधरी, नित्यख सिन्हा, राजेश चौधरी और संतोष कुमार ठाकुर, प्रेस सलाहकार देवानंद, बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, मनोज शर्मा, मनीष, मनमान पांडे और विद्या शर्मा को रखा गया है। इसके अलावे अनुशासनात्मक कमेटी और कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। युवा शक्ति संयोजक की जिम्मेदारी संदेश चौधरी को सौंप गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!