Uncategorized

साझी शहादत – साझी विरासत महासम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

सर्वोदय समिति के तत्वावधान में आगामी 13 सितंबर 2026 को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले साझी शहादत - साझी विरासत महासम्मेलन की तैयारी को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान की अध्यक्षता में टेल्को आम बगान स्थित संगठन के कैम्प कार्यालय में संपन्न हुई

साझी शहादत – साझी विरासत महासम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

जमशेदपुर- सर्वोदय समिति के तत्वावधान में आगामी 13 सितंबर 2026 को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले साझी शहादत – साझी विरासत महासम्मेलन की तैयारी को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान की अध्यक्षता में टेल्को आम बगान स्थित संगठन के कैम्प कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में 13 सितंबर के महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अतिथियों की सूची, मंच संचालन, स्वागत समिति, मीडिया एवं अतिथियों के बायोडाटा और सम्मान की तैयारी को लेकर कार्यों का बंटवारा किया गया।

बैठक का संचालन समिति के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जमशेदपुर में आपसी भाईचारा और देश की साझा विरासत का प्रतीक बनेगा, जिसमें शहर के सभी गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राणा सिंह, रामेश्वर प्रसाद, चंद्रभान सिंह, महेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रईस रिजवी, छबन परितोष सिंह, किशोर प्रभात, अमरनाथ चौबे, वशिष्ठ सिंह, अमित सोयल, राकेश साहू, अजय सिंह, उदय कुमार सिंह सहित सर्वोदय समिति के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

अंत में अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर लगने का आहवान किया
उक्त जानकारी मनोज सिंह महासचिव, सर्वोदय समिति
जमशेदपुर ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!