ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर टेल्को बारी नगर मदरसा तनवीरुल इस्लाम के तत्वाधान में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी बड़े हर्ष व उल्लास के साथ निकाला गया
जिसमें मदरसा के शिक्षक, विद्यार्थी एवं बारी नगर के अकीदतमंद हजरात बड़ी संख्या में शामिल थे। जुलूस में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, जिला पार्षद डॉक्टर परितोष सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह , रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय,पी के दास, आमिर अली अंसारी, शाहिद परवेज, आमिर सोहेल, मौलाना जियाउल्लाह, सोहेल खान उर्फ राजू खान, उत्तरी घोड़ा बांदा पंचायत के मुखिया छोटा टुडू,, शांति समिति के सदस्य साजिद खान , निसार खान, सोनू खान, मोहम्मद आलम ताज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

जमशेदपुर- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर टेल्को बारी नगर मदरसा तनवीरुल इस्लाम के तत्वाधान में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी बड़े हर्ष व उल्लास के साथ निकाला गया जिसमें मदरसा के शिक्षक, विद्यार्थी एवं बारी नगर के अकीदतमंद हजरात बड़ी संख्या में शामिल थे। जुलूस में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, जिला पार्षद डॉक्टर परितोष सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह , रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय,पी के दास, आमिर अली अंसारी, शाहिद परवेज, आमिर सोहेल, मौलाना जियाउल्लाह, सोहेल खान उर्फ राजू खान, उत्तरी घोड़ा बांदा पंचायत के मुखिया छोटा टुडू,, शांति समिति के सदस्य साजिद खान , निसार खान, सोनू खान, मोहम्मद आलम ताज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। आयोजकों की तरफ से टेल्को मस्जिद के समक्ष स्वागत कार्यक्रम में इन लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और लोगों ने एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और मुंह मीठा किया गया। जुलूस में शामिल सभी लोगों के बीच इस खुशी के मौके पर लड्डू का वितरण किया गया।
तत्पश्चात जुलूस टेल्को डबल रोड होते हुए एन टाइप इमामबाड़ा में पहुंचा जहां इमामबाड़ा कमेटी के तरफ से जुलूस की रहबरी कर रहे उलेमा इकराम, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के वरिष्ठ सदस्यों को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया उसके बाद जुलूस तेल को खड़ंगा झाड़ चौक पर पहुंचा यहां फातिहा खानी हुई और लंगर का वितरण हुआ तदुपरांत जुलूस धातकीडीह समापन स्थल पहुंचा जहां सभी लोगों ने नमाज अदा की और मुल्क के अमन चैन के लिए दुआएं की।




