ईद मिलादुन्नबी के मौके पर टेल्को बारी नगर स्थित मदरसा तनवीरुल इस्लाम के प्रांगण में बारी नगर ईद मिलादुन्नबी के आयोजकों और टेल्को थाना प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कल निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया
विधि व्यवस्था तथा शांति सदभावना के साथ जुलूस निकालने को लेकर विचार विमर्श हुआ। थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने सभी जुलूस में शामिल होने वाले नौजवानों एवं बच्चों को शांति एवं अनुशासन में रहते हुए पर्व मनाने की अपील की। मौलाना जिया उल्लाह ने कहा की जुलूस में शामिल बच्चे कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से आगे बढ़ेंगे

जमशेदपुर- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर टेल्को बारी नगर स्थित मदरसा तनवीरुल इस्लाम के प्रांगण में बारी नगर ईद मिलादुन्नबी के आयोजकों और टेल्को थाना प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कल निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया

तथा विधि व्यवस्था तथा शांति सदभावना के साथ जुलूस निकालने को लेकर विचार विमर्श हुआ। थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने सभी जुलूस में शामिल होने वाले नौजवानों एवं बच्चों को शांति एवं अनुशासन में रहते हुए पर्व मनाने की अपील की। मौलाना जिया उल्लाह ने कहा की जुलूस में शामिल बच्चे कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से आगे बढ़ेंगे उनकी रहबरी के लिए हम लोग भी साथ में रहेंगे। जुलूस सुबह 7:00 बजे बारी नगर मदरसा तनवीर उल इस्लाम से निकलेगा जो बारी नगर बस्ती और टेल्को कॉलोनी का भ्रमण करते हुए टेल्को खरंगाझाड़ चौक पर फातिहा खानी करके दिन के 11:00 बजे धातकीडीह के लिए रवाना हो जाएगा जहां पर पहुंच कर जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों से आए हुए लोग एक साथ मिलकर सभी उपस्थित लोग देश में अमन, भाईचारा और मिल्लत के लिए सामूहिक दुआ करेंगे और फिर कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।


