बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए कचरा वाहन उपलब्ध कराने की मांग, विधायक बोले – जल्द मिलेगी सुविधा
पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार यादव के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार से जनता दरबार में मिलकर सौंपा ज्ञापन

बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए कचरा वाहन उपलब्ध कराने की मांग, विधायक बोले – जल्द मिलेगी सुविधा
पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार यादव के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार से जनता दरबार में मिलकर सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर- बागबेड़ा एवं कीताडीह क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधायक संजीव सरदार से जनता दरबार में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने विधायक निधि से क्षेत्र के लिए 10 कचरा वाहनों की व्यवस्था कराने की मांग की।
विधायक के सहयोग से पिछले तीन माह से सफलतापूर्वक चल रही योजना
ज्ञापन में कहा गया है कि विधायक संजीव सरदार के आदेश पर एवं उनके मार्गदर्शन से पिछले तीन माह से बागबेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और स्थानीय नागरिक भी इससे संतुष्ट हैं। अब बागबेड़ा एवं कीताडीह क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए इस योजना का विस्तार करने की आवश्यकता है।
विधायक निधि से कचरा वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह
किशोर कुमार यादव ने विधायक से जनहित एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से कचरा वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि बागबेड़ा एवं कीताडीह क्षेत्र की सभी पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर होगी तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। विधायक संजीव सरदार ने कहा की जल्द इस पर पहल की जाएगी और कचड़ा उठाव की सुविधा बागबेड़ा और किताडीह के लोगों को मिलेगी











