Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सोनारी गुरुद्वारा की एक और धार्मिक पहल

अकाल गुरमत संगीत एकेडमी बनाकर सिख युवतियां का टाड़ी जत्था एवं बच्चों का कीर्तनी जत्था संगत को समर्पित किया

सोनारी गुरुद्वारा की एक और धार्मिक पहल

अकाल गुरमत संगीत एकेडमी बनाकर सिख युवतियां का टाड़ी जत्था एवं बच्चों का कीर्तनी जत्था संगत को समर्पित किया

जमशेदपुर – सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने एवं शबद कीर्तन गायन सिखाने के उद्देश्य से बनाई गई अकाल गुरमत संगीत एकेडमी द्वारा सोनारी गुरुद्वारा में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया जिसमें संगीत एकेडमी द्वारा शिक्षिका रविंदर कौर के नेतृत्व में सिख युवतियों द्वारा बनाया गया टाडी जत्था एवं अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान बच्चों द्वारा बनाया गया कीर्तनी जत्था द्वारा शबद गायन किया गया संगत ने इस अदभूत धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया और इस कार्यक्रम की सराहना की
इस धार्मिक समागम में विशेष रूप से शामिल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर शामिल हुए

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को धार्मिक ज्ञान एवं सिख युवतियां द्वारा बनाया गया टाडि जत्था एवं बच्चों का कीर्तनी जत्था बनाए जाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलवीर सिंह चेयरमैन गुरदयाल सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह मनजीत सिंह सतविंदर सिंह मगू एवं कमेटी के सभी सदस्यों की सराहना की एवं अकाल गुरमत संगीत एकेडमी बनाए जाने पर उनका आभार प्रकट किया और कहा की संगीत एकडमी ने जमशेदपुर की संगत को सिख यूवको का कीर्तनी जत्था तथा सिख यूवतियों का टाडी जत्था समर्पित किया है उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इन दोनों जतथो को समय-समय पर सभी गुरुद्वारा के दर्शन करने के लिए भेजा जाएगा
सोनारी कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह एवं चेयरमैन गुरदयाल सिंह ने कहा कि संगत को गुरु घर से जोड़ने का एक अथक प्रयास किया है और जमशेदपुर की संगत को सिख यूतियों का टाड़ी जत्था समर्पित करने में सफल हुए हैं l कार्यक्रम में सिख चैनल के मुख्य संपादक सरदार गुरदीप सिंह सलूजा द्वारा सामाज हित में किए गए कार्यों के लिए विशेष रूप से स्रोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरभजन सिंह बेदी हरविंदर सिंह बेदी बलदेव सिंह सुरजीत सिंह अमरजीत सिंह बंटी सिंह अनूप सोहन पाल सुखवंत कौर मंनधीर कौर आदि का योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!