Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय ने किया हस्तक्षेप

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के अंतर्गत कदमा क्षेत्र के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मिले कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि संवेदक (ठेकेदार) द्वारा उन्हें निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किया जा रहा है जबकि उनसे पूरा कार्य लिया जाता है

कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय ने किया हस्तक्षेप

जमशेदपुर- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के अंतर्गत कदमा क्षेत्र के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मिले

कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि संवेदक (ठेकेदार) द्वारा उन्हें निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किया जा रहा है जबकि उनसे पूरा कार्य लिया जाता है

सफाई कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक सरयू राय ने तत्काल जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त से दूरभाष पर बातचीत की

उन्होंने नगर आयुक्त से मामले की जांच कराकर सभी सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का पूरा भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

नगर आयुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का पूर्ण भुगतान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी संवेदक द्वारा तय राशि से कम भुगतान किया जा रहा है, तो यह नियमों के विरुद्ध है और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने राहत जताई और समस्या के त्वरित समाधान के लिए विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा, जदयू युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!