Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक बनने वाले फोर लेन सड़क एवं स्वर्णरेखा नदी पर निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित एवं महत्वाकांक्षी भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक फोर लेन सड़क एवं स्वर्णरेखा नदी पर निर्माणाधीन फोर लेन सिग्नेचर ब्रिज परियोजना का सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुईयांडीह अंतर्गत बाबूडीह, लाल भट्टा के बारा घाट (स्वर्णरेखा नदी तट) पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया

भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक बनने वाले फोर लेन सड़क एवं स्वर्णरेखा नदी पर निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित एवं महत्वाकांक्षी भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक फोर लेन सड़क एवं स्वर्णरेखा नदी पर निर्माणाधीन फोर लेन सिग्नेचर ब्रिज परियोजना का सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुईयांडीह अंतर्गत बाबूडीह, लाल भट्टा के बारा घाट (स्वर्णरेखा नदी तट) पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने परियोजना के प्रत्येक चरण की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने और सभी कार्यों को तय समय के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह परियोजना जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली है। इसके पूर्ण होने से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, लोगों को जाम से राहत मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरा होना चाहिए।

इस दौरान विभागीय अभियंताओं ने विधायक को निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि परियोजना का कार्य निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग और निर्माण एजेंसी के समन्वित प्रयास से यह महत्वाकांक्षी परियोजना तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण होगी और जमशेदपुर की जनता को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, मिथिलेश साव, धनराज गुप्ता, कौस्तव रॉय, हरेराम सिंह, अनिकेत रॉय समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!