कोरस खेल एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम का गठन, हरि राम टुडू बने संरक्षक
सर्किट हाउस जमशेदपुर में कोरस खेल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का गठन किया गया

कोरस खेल एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम का गठन, हरि राम टुडू बने संरक्षक

जमशेदपुर- आज सर्किट हाउस जमशेदपुर में कोरस खेल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का गठन किया गया
बैठक में संगठन को मजबूत करने और खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
• संरक्षक: श्री हरि राम टुडू
• अध्यक्ष: श्री रवींद्र बास्के
• उपाध्यक्ष: श्री गणेश मुर्मू
• महासचिव: श्री होपना सोरेन
• संयुक्त सचिव: श्री सुकरा हो
• कोषाध्यक्ष: श्रीमती सुनीता मुर्मू
• आयोजक सचिव: श्री छोटू सोरेन
इस अवसर पर नवनियुक्त संरक्षक हरि राम टुडू ने कहा कि “कोरस खेल की पहचान है। हमारा लक्ष्य है कि इस खेल को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई जाए और हमारे युवाओं को इस माध्यम से रोजगार और सम्मान मिले।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों द्वारा बधाई दी गई। उक्त जानकारी होपना सोरेन महासचिव कोरस खेल एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम ने दी है



