Uncategorized

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए उलगुलान किया, राजद ने बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

11 जून को 3 बजे राजद कार्यालय में लालू यादव का 79 वां जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काट कर मनाया जाएगा - कैलाश यादव

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए उलगुलान किया, राजद ने बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

11 जून को 3 बजे राजद कार्यालय में लालू यादव का 79 वां जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काट कर मनाया जाएगा – कैलाश यादव

रांची- आज प्रदेश राजद की ओर से पार्टी कार्यालय में राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि अग्रजी हुकूमत के खिलाफ जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही उलगुलान कर दिया था
राजद इनके आदर्शों को स्मरण कर शहादत दिवस पर कोटि कोटि नमन कर श्रद्धांजल अर्पित करता है

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष का परिणाम है कि अंग्रेजों ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम सीएनटी (1908) पारित किया गया था ! जिस कारण आदिवासी भूमि के हस्तांतरण को प्रतिबंधित किया

इनके संघर्ष को याद कर बलिदान दिवस पर झारखंड ही नहीं देश के कई प्रांतों में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है

श्री यादव ने बताया कि आगामी दिनांक 11 जून 26 को दिन बृहस्पतिवार को राजद कार्यालय में दिन 3 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव का 79 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा इस अवसर पर 79 पाउंड का केक काटा जाएगा और गरीब परिवार को भोजन सामग्री मिठाइयां बाटी जाएगी

कार्यक्रम में प्रवक्ता कैलाश यादव रामकुमार यादव नंदन यादव शुभम ठाकुर विभाकर कुमार विवेक यादव फुलमनी होरो सुखमनी उरांव सोनी बारला शब्बर फातमी महादेव ठाकुर मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!