रिदम्स CYLS का “सावन मिलन 2026” समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सावन की हरियाली, उमंग और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजा सावन मिलन 2026 समारोह Rhythm’s CYLS द्वारा चौपाल हॉल, यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

रिदम्स CYLS का “सावन मिलन 2026” समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
जमशेदपुर- सावन की हरियाली, उमंग और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजा सावन मिलन 2026 समारोह Rhythm’s CYLS द्वारा चौपाल हॉल, यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की आयोजक एवं Rhythm’s CYLS की डायरेक्टर और आनर अर्चना बख्शी थीं। समारोह में मुख्य अतिथि डा आरती निजवान एवं विशेष अतिथि पुनम वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान Sawan Queen Contest, मेहंदी, संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
🏆 प्रतियोगिता के विजेता
👑 Sawan Queen 2026 – Seema Sahu
💃 Best Walk – Priti Anand
😊 Best Smile – Rashmi Singh
👗 Best Dress – Sonia Kaur
💃 Best Dancer – Anisha
🌿 Best Mehendi – Mini Prasad
💇♀️ Best Hairstyle – Rajeshwari
💄 Best Makeup – Mousumi Mallik
🎁 खेल प्रतियोगिता के विजेता
🎯 Game 1 – Lata Rani
🎯 Game 2 – Sneha Lata
🎯 Game 3 – Anisha
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं के लिए रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों और सावन की पारंपरिक उमंग ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
Rhythm’s CYLS की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

