एफटीएस युवा की वनयात्रा सम्पन्न, वृक्षारोपण, जनजातीय संवाद एवं ‘एक बेटी – दस पेड़’ परियोजना का शुभारंभ
घाटशिला क्षेत्र के बुरुडीह स्थित एकल विद्यालय में एफटीएस युवा, जमशेदपुर द्वारा आयोजित वनयात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकृति, पर्यावरण एवं जनजातीय समाज के साथ आत्मीय जुड़ाव का एक प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त हुआ

एफटीएस युवा की वनयात्रा सम्पन्न, वृक्षारोपण, जनजातीय संवाद एवं ‘एक बेटी – दस पेड़’ परियोजना का शुभारंभ

घाटशिला क्षेत्र के बुरुडीह स्थित एकल विद्यालय में एफटीएस युवा, जमशेदपुर द्वारा आयोजित वनयात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकृति, पर्यावरण एवं जनजातीय समाज के साथ आत्मीय जुड़ाव का एक प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त हुआ

कार्यक्रम में एफटीएस युवा के अध्यक्ष सौरव सोनथालिया, सचिव पूनम अग्रवाल, रश्मि गर्ग, पियुष चौधरी, रौनक सोनथालिया, रिया अग्रवाल, पायल सोनथालिया, एफटीएस सदस्य कमल गुप्ता एवं मंजू गुप्ता उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ समय बिताया तथा उनके जीवन, संस्कृति एवं दैनिक गतिविधियों को निकट से समझने का प्रयास किया।
वनयात्रा के दौरान बच्चों के लिए विशेष रूप से योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया तथा बच्चों के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
एफटीएस के नन्हे सदस्य अक्षज सोनथालिया एवं अनाया अग्रवाल ने भी जनजातीय बच्चों के साथ समय बिताया, खेलों में सहभागिता की तथा उनके साथ आत्मीय संवाद कर इस अनुभव को और भी यादगार बनाया।
इस अवसर पर कमल गुप्ता ने बच्चों को बड़े सपने देखने तथा निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती रश्मि गर्ग ने बच्चों को अच्छे संस्कारों, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के महत्व से अवगत कराया। एफटीएस युवा के अध्यक्ष सौरव सोनथालिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश दिया। वहीं पियुष चौधरी ने बच्चों को सकारात्मक सोच, सीखने की जिज्ञासा तथा जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एफटीएस युवा द्वारा वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया। सदस्यों ने पौधारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।
इस अवसर पर एफटीएस युवा की महत्वाकांक्षी परियोजना “एक बेटी – दस पेड़” का भी शुभारंभ किया गया। परियोजना के अंतर्गत एफटीएस परिवार के सदस्य श्री कमल गुप्ता जी की पौत्री वामिका के नाम पर 10 पौधों का रोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बेटी के जन्म को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने जनजातीय समाज के साथ निरंतर संवाद, पर्यावरण संरक्षण तथा समाजसेवा की ऐसी गतिविधियों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। वनयात्रा ने सभी प्रतिभागियों को प्रकृति के निकट आने, समाज को समझने और सेवा के भाव को सशक्त बनाने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया।




