विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने किया नि:शुल्क पौधा वितरण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बदलाव महिला समिति द्वारा लोगों के बीच नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मीनगर स्थित साईन्टिफिक उद्यान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने किया नि:शुल्क पौधा वितरण

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बदलाव महिला समिति द्वारा लोगों के बीच नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मीनगर स्थित साईन्टिफिक उद्यान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दूबे ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि बचपन से ही पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की आदत विकसित की जाए, तो पर्यावरण संकट की गंभीर चुनौतियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आहवान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. उदय प्रताप ने वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। वहीं साईन्टिफिक एकेडमी के संचालक सतीश कुमार ने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में साईन्टिफिक उद्यान में विकसित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण उपस्थित सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संध्या ठाकुर ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए यथासंभव अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर बदलाव संस्था के अशोक शर्मा, संजय कुमार, आई.डी. शर्मा, प्रियंका सिंह, संतोषी देवी, रितु सिंह, शिक्षक आर.के. सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




