Uncategorized

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज रेड क्रॉस भवन में 40 वर्ष से अधिक के उम्र के लिए योग के विशेष सत्र का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ

आज योग दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी के उपसचिव श्याम कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, वाईस पेट्रन डी को घोष, राजेश मोहन प्रसाद, कार्यकर्ता प्रभुनाथ सिंह, राधाकान्त वर्मा, समीर दत्ता, राधेश्याम कुमार, चैतन्य कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता नागरिकों सहित योग सत्र में शामिल हुए

जमशेदपुर- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज रेड क्रॉस भवन में 40 वर्ष से अधिक के उम्र के लिए योग के विशेष सत्र का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ।


आज योग दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी के उपसचिव श्याम कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, वाईस पेट्रन डी को घोष, राजेश मोहन प्रसाद, कार्यकर्ता प्रभुनाथ सिंह, राधाकान्त वर्मा, समीर दत्ता, राधेश्याम कुमार, चैतन्य कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता नागरिकों सहित योग सत्र में शामिल हुए। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाये जाने की आवश्यकता है, जिससे उम्र का असर कम होता है और बड़े उम्र में भी सामान्य दिनचर्या को बनाये रखा जा सकता है। उन्होने सभी को परिवार के सदस्यों के साथ योग करने की सलाह दी ताकि परिवार के सभी सदस्य निरोग रहे, क्योंकि परिवार ही समाज की एक छोटी इकाई है, जिसके स्वस्थ एवं सुदृढ़ होने से राष्ट्र मजबूत बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!