Uncategorized

सोनारी बटतल्ला में पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, कोलकाता से आ रही 18 फीट ऊंची देवी प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण 

सोनारी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, ईस्ट लेआउट बटतल्ला के तत्वावधान में सोमवार को पंडाल का भूमि पूजन (खूंटी पूजा) के साथ भव्य दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। भूमि पूजन के अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी सुभ्रानन्दजी महाराज एवं पीजुषानन्दजी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना की। समिति के संयुक्त सचिव स्वपन मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष पूजा के लिए भव्य काल्पनिक मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई करीब 40 फीट और चौड़ाई 60 फीट होगी

सोनारी बटतल्ला में पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, कोलकाता से आ रही 18 फीट ऊंची देवी प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण 

जमशेदपुर- सोनारी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, ईस्ट लेआउट बटतल्ला के तत्वावधान में सोमवार को पंडाल का भूमि पूजन (खूंटी पूजा) के साथ भव्य दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। भूमि पूजन के अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी सुभ्रानन्दजी महाराज एवं पीजुषानन्दजी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना की। समिति के संयुक्त सचिव स्वपन मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष पूजा के लिए भव्य काल्पनिक मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई करीब 40 फीट और चौड़ाई 60 फीट होगी।  समिति के संयुक्त कोषाध्यक्ष अभिजीत सेन गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं विभिन्न मूर्ति निर्माण के लिए सरकारी पुरस्कार प्राप्त कर चुके प्रशांत पाल द्वारा मां दुर्गा की 18 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा 5 अक्टूबर को जमशेदपुर के लिए रवाना होगी और देर रात सड़क मार्ग से यहां पहुंचेगी।  संयुक्त सचिव संजय कु. सिंह ने बताया कि इस वर्ष ढाकी मेदिनीपुर से बुलाए जा रहे हैं। पूजा के दौरान तीन दिनों तक महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। पूजा पंडाल का उदघाटन पंचमी के दिन भारत सेवाश्रम संघ के सचिव मुक्तात्मानन्द जी महाराज एवं मुरारी गोयल द्वारा किया जाएगा

कमेटी : चेयरमैन – एस के बेहेरा (आरएसबी),अध्यक्ष: मुरारी गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष स्वपन गांगुली, शंकर सरकार, संयुक्त सचिव स्वपन मुखर्जी व संजय कु. सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष  अभिजीत सेनगुप्ता, बिद्युत गुहा बनाये गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!