Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज पारडीह में एक कौशल विकास केन्द्र का उदघाटन किया

इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने फीता काटकर एवं तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर इस केन्द्र का शुभारंभ किया। केन्द्र के शुभारंभ होने के पश्चात सांसद ने केंद्र का अवलोकन किया एवं प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों को भी देखा। इस अवसर उपस्थित प्रशिक्षुओं एवं गणमान्य जनों को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना को (NALCO) द्वारा अपनी सीएसआर योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है

जमशेदपुर- सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज पारडीह में एक कौशल विकास केन्द्र का उदघाटन किया।

इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने फीता काटकर एवं तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर इस केन्द्र का शुभारंभ किया। केन्द्र के शुभारंभ होने के पश्चात सांसद ने केंद्र का अवलोकन किया एवं प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों को भी देखा

इस अवसर उपस्थित प्रशिक्षुओं एवं गणमान्य जनों को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना को (NALCO) द्वारा अपनी सीएसआर योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है।

सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, तो युवाओं का अन्य राज्यों की ओर पलायन कम होगा और वे अपने परिवार के साथ रहकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकेंगे।

झारखंड के अनेक ग्रामीण एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का अभाव रहा है। इसके कारण बड़ी संख्या में युवा आज भी रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र ऐसे युवाओं के लिए नई आशा लेकर आया है, जहाँ उन्हें आधुनिक उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

सांसद ने कहा कि उनकी परिकल्पना है कि भविष्य में इस प्रकार के और भी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही युवाओं के साथ-साथ बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए भी विशेष कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे तथा महिलाओं को घर बैठे आय अर्जित करने हेतु आय सृजन एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अवसर पर आस्ट्रेलिया से आए संस्था के डायरेक्टर श्री सुरेश ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा, पौष्टिक भोजन, यूनिफॉर्म, अध्ययन सामग्री एवं उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार (प्लेसमेंट) सहायता भी प्रदान की जाएगी।

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्किल इंडिया” एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य कुशल, रोजगार योग्य एवं आत्मनिर्भर युवाओं का निर्माण करना है।
उल्लेखनीय है कि इस परियोजना का संचालन Capital Educational & Charitable Trust द्वारा किया जाएगा, जबकि प्रशिक्षण Australian Skills Development (ASD Education Pvt. Ltd.) द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सी ई ओ सेंथिल, प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन एवं सेंटर प्रभारी महेश उपस्थित थे। जबकि भाजपा की जिला मंत्री रेणु सिन्हा, विजय तिवारी,मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, निशांत कुमार,संध्या नंदी, अनिमेष सिन्हा, नारायण महतो, राजीव सिंह, राजदीप दत्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!