Uncategorized

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता ने जताया गहरा शोक

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाली है। उनके निधन पर मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। उनका सहज और मिलनसार व्यक्तित्व तथा लोगों के प्रति उनका जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता ने जताया गहरा शोक

जमशेदपुर- झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाली है। उनके निधन पर मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। उनका सहज और मिलनसार व्यक्तित्व तथा लोगों के प्रति उनका जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन की खबर पर विश्वास करना बेहद कठिन है। इतनी कम उम्र में उनका हम सबको छोड़कर चले जाना बेहद पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय एक साथी और जनसेवक के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मेयर ने कहा कि इस कठिन समय में उनके परिवार के दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस अपार पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ खड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!