Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर – भरत सिंह

झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भरत सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में एनडीए समर्थित उम्मीदवार ने यह महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है

परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर – भरत सिंह

जमशेदपुर- झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भरत सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में एनडीए समर्थित उम्मीदवार ने यह महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है।

श्री सिंह ने भाजपा झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के संयुक्त रणनीतिक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के शीर्ष नेताओं की दूरदर्शिता के कारण ही आज उच्च सदन में झारखंड के विकास को एक नई ताकत मिली है। भरत सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुशल सांगठनिक कौशल, वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने इस जीत को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।
भरत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और संसद के उच्च सदन में झारखंड की जनता की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे। उनके समृद्ध औद्योगिक और सामाजिक अनुभव का सीधा लाभ राज्य के विकास, युवाओं के रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मिलेगा। अंत में उन्होंने परिमल नाथवानी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पूरे प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!