Uncategorized

भूमि विवाद को लेकर महिला पर जानलेवा हमला, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाशबनी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल महिला रायमुनी मार्डी (40 वर्ष), पति लोबो मार्डी ने मानगो थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

भूमि विवाद को लेकर महिला पर जानलेवा हमला, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

जमशेदपुर- मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाशबनी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
घायल महिला रायमुनी मार्डी (40 वर्ष), पति लोबो मार्डी ने मानगो थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रायमुनी मार्डी को सूचना मिली कि कुछ लोग उनकी रैयती जमीन पर जबरन हल चला रहे हैं। सूचना मिलने पर वह अपने देवर कुशल मार्डी के साथ मौके पर पहुंची। वहां हाड़ीराम मार्डी उर्फ चैतन मार्डी, कमल मार्डी, चुनुर मार्डी उर्फ दिकु मार्डी, संगीता मार्डी तथा सोना मार्डी मौजूद थे।

रायमुनी मार्डी का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर बातचीत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि संगीता मार्डी ने हरवे (लोहे के कृषि उपकरण) से उनकी गर्दन पर कई वार किए, जबकि सोना मार्डी ने कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके देवर कुशल मार्डी के साथ भी मारपीट की गई।
हमले में रायमुनी मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी गर्दन में गहरे जख्म आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज किया गया।
घायल महिला ने मानगो थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!