Uncategorized

शिक्षक दिवस पर पोटका में सम्मानित हुए गुरुजन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचे विधायक संजीव सरदार

शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा के साथ मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश

शिक्षक दिवस पर पोटका में सम्मानित हुए गुरुजन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचे विधायक संजीव सरदार

शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा के साथ मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश

पोटका- शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

पुटलुपुंग में शिक्षकों के योगदान को किया नमन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुटलुपुंग में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के जीवन में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा नहीं देते, बल्कि बच्चों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखाते हैं।

हल्दीपोखर में विद्यार्थियों के साथ साझा किए विचार

पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर स्थित प्लस टू विद्या निकेतन, हल्दीपोखर में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में भी विधायक ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साह और शिक्षकों के प्रति उनके सम्मान की विधायक ने सराहना की।

छात्राओं से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

वहीं परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, पोटका में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में विधायक संजीव सरदार ने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई, उनके लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

मेहनत और अनुशासन से सपनों को दें उड़ान – विधायक

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने सपनों को बड़ा रखें और उसे पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश का भविष्य तय करेंगे।

शिक्षकों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी

विधायक ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों को शुभकामना देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके योगदान को याद करने और सम्मान देने का दिन है। शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!