Uncategorized

शिक्षा में रंगमंच’ रविवार रंगमंच कार्यशाला की रूपरेखा तैयार, 20 सितंबर को होगा आयोजन

गीता थिएटर जमशेदपुर एवं जमशेदपुर स्कूल ऑफ ड्रामा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “शिक्षा में रंगमंच – रविवार रंगमंच कार्यशाला” को लेकर आज गीता थिएटर एवं जमशेदपुर स्कूल ऑफ ड्रामा की टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रविवार रंगमंच कार्यशाला की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई

शिक्षा में रंगमंच’ रविवार रंगमंच कार्यशाला की रूपरेखा तैयार, 20 सितंबर को होगा आयोजन

जमशेदपुर- गीता थिएटर जमशेदपुर एवं जमशेदपुर स्कूल ऑफ ड्रामा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “शिक्षा में रंगमंच – रविवार रंगमंच कार्यशाला” को लेकर आज गीता थिएटर एवं जमशेदपुर स्कूल ऑफ ड्रामा की टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रविवार रंगमंच कार्यशाला की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं को रंगमंच से जोड़ने, अभिनय एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने तथा उन्हें मंचीय गतिविधियों से परिचित कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियों एवं आवश्यक तैयारियों को भी लेकर विचार-विमर्श किया गया।

आपको बता दें कि रविवार रंगमंच कार्यशाला काै आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गिरजाघर हॉल, बाराद्वारी, नियर गांधी आश्रम, साकची, जमशेदपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन समय सुबह 10:30 बजे विशेष आमंत्रित अतिथियों एवं रंगमंच प्रशिक्षकों द्वारा निर्धारित किया गया है।

इस कार्यशाला में कक्षा 07 से ऊपर के विद्यार्थी एवं युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अभिनय, अभिव्यक्ति, रचनात्मक सोच, मंचीय अनुशासन एवं रंगमंच की विभिन्न विधाओं से परिचित कराया जाएगा।

कार्यशाला में 10 सक्रिय प्रतिभागियों को प्रत्येक रविवार निःशुल्क थिएटर क्लासेस से सीधे जुड़कर अभिनय, नृत्य, गीत, मोडलिग, चित्रांकन, एंकरिंग का प्रशिक्षण जबकि 02 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को नाट्य ट्रस्ट की ओर से Verified प्रतिभागी सम्मान पत्र दिया जाएगा।

आयोजकों ने जमशेदपुर के विद्यालयों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं कला-संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों से इस पहल से जुड़ने और कार्यशाला में भाग लेने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से अपील किया जा रहा है। अधिक से अधिक युवा विद्यार्थी इस रंगमंच कार्यशाला का हिस्सा बनें जिस कारण से कार्यशाला को बिल्कुल नि:शुल्क रखा गया है।

बैठक में गीता थिएटर अध्यक्ष श्रीमती गीता कुमारी, जमशेदपुर स्कूल ऑफ ड्रामा संस्थापक प्रेम दीक्षित,अंजलि, अंनन्त सरदार, गंगा मंडल, आकाश साव, तमन्ना राव, भुमिका पटेल, ममता सिंह, राजु नायक, देवु सिंह सरदार, ताईशान सुंडी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!