Uncategorized

संगीता महंता से दिनदहाड़े लूट, लगभग सात लाख के आभूषण और मोबाइल फोन छीने गए

आज सुबह लगभग 9:30 बजे संगीता महंता (53 वर्ष), पत्नी एल. एम. महंता, जो टाटा मोटर्स के अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं, अपने आवास एम-47/8 टेल्को कालोनी खडंगाझार से सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं। इसी दौरान उनके फ्लैट के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया

संगीता महंता से दिनदहाड़े लूट, लगभग सात लाख के आभूषण और मोबाइल फोन छीने गए

जमशेदपुर- आज सुबह लगभग 9:30 बजे संगीता महंता (53 वर्ष), पत्नी एल. एम. महंता, जो टाटा मोटर्स के अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं, अपने आवास एम-47/8 टेल्को कालोनी खडंगाझार से सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं। इसी दौरान उनके फ्लैट के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आरोपियों में एक गोरे रंग का लगभग 22 वर्षीय युवक था, जबकि दूसरा सांवले/काले रंग का लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति था। दोनों ने मिलकर श्रीमती महंता से कीमती सामान छीन लिया।

लूटे गए सामान में शामिल हैं:

* सोने की चेन
* सोने की अंगूठी
* सोने के दो कंगन
* मोबाइल फोन

लूटे गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अपराधियों की पहचान की जाए तथा लूटा गया सामान जल्द से जल्द बरामद किया जाए।

यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!