लोयोला स्कूल ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया
लोयोला स्कूल बिष्टुपुर ने भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव भावना के साथ मनाया। डॉ. अशोक सुंदर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इंडोर मेडिकल सर्विसेज ने राष्ट्रीय ध्वज ध्वजारोहण किया। रेक्टर फादर माइकल थनराज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नाडीस, वाइस प्रिंसिपल विनीता एफ. एक्का, स्कूली बच्चों एवं अभिभावक उपस्थित रहे।जूनियर सेक्शन ने "इन सर्च ऑफ द रियल इंडिया" (असली भारत की खोज में) नाटक, लोयोला हिंदी स्कूल ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर एक शानदार नृत्य नाटिका, सीनियर सेक्शन के क्वायर (गायक समूह) ने प्रेरक गीत, प्रीतिलता वाडेदार पर अंग्रेजी क्रांतिकारी नाटक प्रस्तुत किया गया

लोयोला स्कूल ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

जमशेदपुर- लोयोला स्कूल बिष्टुपुर ने भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव भावना के साथ मनाया। डॉ. अशोक सुंदर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इंडोर मेडिकल सर्विसेज ने राष्ट्रीय ध्वज ध्वजारोहण किया। रेक्टर फादर माइकल थनराज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नाडीस, वाइस प्रिंसिपल विनीता एफ. एक्का, स्कूली बच्चों एवं अभिभावक उपस्थित रहे।जूनियर सेक्शन ने “इन सर्च ऑफ द रियल इंडिया” (असली भारत की खोज में) नाटक, लोयोला हिंदी स्कूल ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर एक शानदार नृत्य नाटिका, सीनियर सेक्शन के क्वायर (गायक समूह) ने प्रेरक गीत, प्रीतिलता वाडेदार पर अंग्रेजी क्रांतिकारी नाटक प्रस्तुत किया गया। स्कूल की पत्रिका ‘द लोयोलियन’ (The Loyolean) का विमोचन रहा। मुख्य अतिथि, रेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, प्रेस क्लब के मॉडरेटर्स और छात्र मुख्य संपादक ने औपचारिक रूप से इस प्रकाशन का अनावरण किया।




