Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लायंस क्लब फेमिना की सराहनीय पहल: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे कपड़े के थैले

शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस सराहनीय पहल के तहत क्लब की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया

लायंस क्लब फेमिना की सराहनीय पहल: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे कपड़े के थैले

जमशेदपुर- शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस सराहनीय पहल के तहत क्लब की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की टीम ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। क्लब की ओर से सब्जी विक्रेताओं, रोडसाइड वेंडर्स और आम नागरिकों के बीच भारी मात्रा में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया, ताकि लोग प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बंद कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे सकें। इस जागरूकता अभियान के साथ-साथ क्लब की ओर से स्थानीय सफाई कर्मचारियों के सहयोग से सड़क के किनारों की विशेष सफाई भी कराई गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता के प्रति उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराना था।
इस अभियान की शुरुआत करते हुए क्लब की अध्यक्ष शालिनी सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। इस अभियान को जनसेवा और राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए हमें इसे आगे बढ़ाना होगा। एक छोटा सा कपड़ा का थैला प्लास्टिक के बड़े प्रदूषण को रोकने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
कार्यक्रम में देश सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस मौके पर क्लब की सम्मानित सदस्याओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!