Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम के खेल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रखंड स्तरीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड सरकार द्वारा संचालित राज्यव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों में 16 जून से 19 जून 2026 तक प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पूर्वी सिंहभूम के खेल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रखंड स्तरीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- झारखंड सरकार द्वारा संचालित राज्यव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों में 16 जून से 19 जून 2026 तक प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, बिष्टूपुर तथा डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, कदमा, जमशेदपुर में विभागीय निर्देशानुसार प्रशिक्षकों (कोचों) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के लिए
1. चित्रांकन
2.रस्साकशी
3.प्रभात फेरी
4.कबड्डी
5. निबंध लेखन
प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इन गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। खिलाड़ियों ने खेल को स्वस्थ जीवन का आधार मानते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दोनों प्रशिक्षण केंद्रों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रखंड स्तरीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के उपरांत आगामी 20.06.2026 डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, कदमा, जमशेदपुर में जिला स्तरीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!