Uncategorized

कोवाली क्षेत्र में अवैध लॉटरी और नशे के कारोबार को लेकर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, डीसी से तत्काल कार्रवाई की मांग

समाचारो में लगातार सामने आ रही खबरों और ग्रामीणों की शिकायतों को लिया संज्ञान में, क्षेत्र में बढ़ते अपराध और बिगड़ते सामाजिक माहौल पर जताई चिंता

कोवाली क्षेत्र में अवैध लॉटरी और नशे के कारोबार को लेकर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, डीसी से तत्काल कार्रवाई की मांग

समाचारों में लगातार सामने आ रही खबरों और ग्रामीणों की शिकायतों को लिया संज्ञान में, क्षेत्र में बढ़ते अपराध और बिगड़ते सामाजिक माहौल पर जताई चिंता

पोटका- कोवाली थाना क्षेत्र में संचालित अवैध लॉटरी और अफीम-चरस जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्र में इन अवैध गतिविधियों को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों तथा ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से मिल रही शिकायतों को विधायक ने गंभीरता से लेते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अखबारों में लगातार आ रही खबरों को विधायक ने लिया संज्ञान

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले कुछ समय से विभिन्न समाचार माध्यमों में कोवाली थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी के संचालन और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से जुड़ी खबरें लगातार देखने-पढ़ने को मिल रही हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीणो की ओर से भी इस संबंध में लगातार जानकारी एवं शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

अवैध लॉटरी और नशे से बढ़ रहा अपराध, बिगड़ रहा सामाजिक माहौल

संजीव सरदार ने कहा कि अवैध लॉटरी जैसी गतिविधियां केवल कानून का उल्लंघन नहीं हैं, बल्कि इनके कारण क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है। इसी तरह अफीम और चरस जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री का सबसे खराब असर युवाओं और विद्यार्थियों पर पड़ता है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं तथा क्षेत्र का सामाजिक वातावरण भी खराब होता है।

युवाओं के भविष्य को लेकर विधायक चिंतित

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को नशे और ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि नशीले पदार्थों की बिक्री पर समय रहते प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अवैध बालू ढुलाई पर भी कार्रवाई की मांग

विधायक ने कोवाली थाना क्षेत्र से होकर होने वाली अवैध बालू ढुलाई का भी पत्र में उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि अवैध बालू परिवहन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ प्राकृतिक संसाधनों का भी अनियंत्रित दोहन होता है। इस पर भी प्रशासन द्वारा प्रभावी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

ओडिशा सीमा से सटे क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग

कोवाली थाना क्षेत्र के ओडिशा सीमा से सटे होने का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी जरूरी है। उन्होंने उपायुक्त से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर अवैध लॉटरी, नशीले पदार्थों की बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्वस्थ एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण कायम रखने के लिए अवैध धंधों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। पत्र की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!