टाटा मोटर्स वर्ल्ड ट्रक लाइन-3 के टी. टी. दास का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न
टाटा मोटर्स वर्ल्ड ट्रक लाइन-3 में कार्यरत टी. टी. दास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्री दास के टाटा मोटर्स में दिए गए समर्पित, अनुशासित एवं सराहनीय योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर लाइन हेड ए. सेल्वाराज एवं कुमार गौरव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने टी. टी. दास के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दी

टाटा मोटर्स वर्ल्ड ट्रक लाइन-3 के टी. टी. दास का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न
जमशेदपुर- टाटा मोटर्स वर्ल्ड ट्रक लाइन-3 में कार्यरत टी. टी. दास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्री दास के टाटा मोटर्स में दिए गए समर्पित, अनुशासित एवं सराहनीय योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर लाइन हेड ए. सेल्वाराज एवं कुमार गौरव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने टी. टी. दास के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में यूनियन के सम्मानित सदस्यों आर. आर. दुबे, मनोज सिंह, जुगनू वर्मा, संतोष जसवाल एवं श्री अजय की भी उपस्थिति रही। सभी ने टी. टी. दास को भावभीनी विदाई देते हुए उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की
इस अवसर पर टीम पारस के सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने समारोह को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की। टीम पारस की एकजुटता, सहयोग और सकारात्मक भावना ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने टी. टी. दास को उनके लंबे एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कामना की कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। टी. टी. दास को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं सम्मानपूर्ण विदाई दी गई



