गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैती, 43 लाख से अधिक नकद और आभूषण लेकर फरार बदमाश
गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 5 की संख्या में रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और बैंक के चेस्ट से 43 लाख रुपये से अधिक नकद तथा लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गए। घटना सुबह 9.15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे काफी हद तक ढके हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया
गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैती, 43 लाख से अधिक नकद और आभूषण लेकर फरार बदमाश
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=0OkGCwB3GdU3x5TP
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=ZchFLZ81vbWiEjm2
जमशेदपुर- गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 5 की संख्या में रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और बैंक के चेस्ट से 43 लाख रुपये से अधिक नकद तथा लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गए।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=ZSFIxapooIYYZ-Hn
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=HwWD4vboJ-xPjofq
घटना सुबह 9.15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे काफी हद तक ढके हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=CnJB0k3_mDchIth6
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=0-VrqWtfGOgyBK-z
ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल ने बताया कि बैंक के गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चेंबर में पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया।
चेस्ट से 43 लाख रुपये से अधिक नकद निकालने के बाद अपराधियों ने लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=U2ektrAYjBXbVT__
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=9SuhjXgIt8Yw1CKi
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=yWt1igIQALT0MaqD
पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=MriB4WKiCWATT0Iv
पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद बैंक परिसर में बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=MriB4WKiCWATT0Iv
गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 42 लाख से अधिक नकदी और सोने के जेवर लूटकर फरार हुए अपराधी
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=dDK5VVQeFfuS1eHR
जमशेदपुर- लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रेनकोट पहनकर बैंक पहुंचे करीब पांच से छह अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों और गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद और लॉकर में रखे बड़ी मात्रा में स्वर्णाभूषण लूटकर दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। भागने के दौरान अपराधियों की तस्वीरें बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=EpOksSWazSy92JRm
सुबह के 9:30 बजे हुई वारदात
घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की बतायी जा रही है। उस समय बैंक खुल चुका था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान रेनकोट पहने अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए और हथियार लहराकर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया। बैंक के सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में गार्ड घायल हो गये।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=qiG-OLjl3uVCNaXo
पिस्तौल की नोक पर बैंक मैनेजर से खुलवाया चेस्ट
इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचे और उन्हें हथियार के बल पर चेस्ट तक ले गये। गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाने के बाद अपराधियों ने उसमें रखे 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिये। इसके अलावा लॉकर में रखे काफी मात्रा में सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गये।
ग्रामीण एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे मौके पर
दिनदहाड़े बैंक में डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, डीएसपी सुमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें अपराधियों के बैंक से निकलकर भागने की तस्वीरें सामने आयी हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन जांच और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

