Uncategorized

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यसमिति सदस्य सह 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य (पूर्वी सिंहभूम जिला, झारखंड सरकार) रियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर के नेशनल हाईवे मरीन ड्राइव पर हुई भीषण दुर्घटना जिसमें झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सुपुत्री सुश्री तृषा सिंह, एवं अन्य तीन युवाओं की अकाल मृत्यु हो गई है उस पर गहरा शोक व्यक्त किया

कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से हम सब मर्माहत हैं। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने इस सड़क दुर्घटना जिसमें झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सुपुत्री एवं अन्य चार युवाओं की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यसमिति सदस्य सह 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य (पूर्वी सिंहभूम जिला, झारखंड सरकार) रियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर के नेशनल हाईवे मरीन ड्राइव पर हुई भीषण दुर्घटना जिसमें झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सुपुत्री सुश्री तृषा सिंह, एवं अन्य तीन युवाओं की अकाल मृत्यु हो गई है उस पर गहरा शोक व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से हम सब मर्माहत हैं।
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने इस सड़क दुर्घटना जिसमें झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सुपुत्री एवं अन्य चार युवाओं की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है और ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त कदम उठाने एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाने की मांग की है। सड़क सुरक्षा पर विशेष नियमावली बनाने पर भी जोर दिया ताकि आगे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
रियाजुद्दीन खान ने इस भीषण दुर्घटना में मृतकों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।
उक्त जानकारी रियाजुद्दीन खान पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं झारखंड सरकार (पूर्वी सिंहभूम )के 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!