Uncategorized

दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कड़ी निंदा किया है

अपने भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ना और बल प्रयोग करना केंद्र सरकार की संवेदनहीनता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। छात्रों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का दमनात्मक व्यवहार किया गया, वह भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जनता और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता

जमशेदपुर- दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कड़ी निंदा किया है. अपने भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ना और बल प्रयोग करना केंद्र सरकार की संवेदनहीनता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=HubhYtGGNvBYZf0N

छात्रों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का दमनात्मक व्यवहार किया गया, वह भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जनता और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता

आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और अग्निवीर जैसी योजनाओं ने युवाओं एवं जवानों के भविष्य को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सरकार इन वर्गों की चिंताओं को सुनने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है।

नीट पेपर लीक ने देश के लाखों छात्रों का विश्वास तोड़ा है। मैं मांग करता हूँ कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें तथा नीट पेपर लीक, व्यापम सहित सभी भर्ती एवं परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

सरकार को छात्रों, युवाओं, किसानों और जवानों की आवाज़ सुननी चाहिए, न कि दमन के बल पर उसे दबाने का प्रयास करना चाहिए। जनता सब देख रही है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका उचित जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!